06 जिला, 02 अपर व 01 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) स्थानान्तरित

लखनऊ।


पंचायतीराज विभाग में कार्यरत 06 जिला पंचायत राज अधिकारी, 02 अपर जिला पंचायत राज अधिकारी व 01 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया गया है।
निदेशक पंचायतीराज डा0 ब्रह्यदेव राम तिवारी ने आईपीएन को बताया कि शशिकान्त पाण्डेय जिला पंचायत राज अधिकारी सम्बद्व पंचायतीराज निदेशालय को जिला पंचायत राज अधिकारी बलिया, राजेन्द्र प्रकाश जिला पंचायत राज अधिकारी सम्बद्व निदेशालय को जिला पंचायत राज अधिकारी हमीरपुर, जगदीश राम जिला पंचायत अधिकारी सम्बद्व मुख्यालय को जिला पंचायत राज अधिकारी झाॅंसी, प्रदीप कुमार जिला पंचायतराज अधिकारी लखनऊ को पंचायतीराज मुख्यालय, उमाशंकर मिश्र जिला पंचायत राज अधिकारी चंदौली को प्रयागराज, श्री ब्रहमचारी दुबे जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती को चन्दौली का जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया है।
डा0 तिवारी ने बताया कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज रेनू श्रीवास्तव को जनपद मुजफफरपुर का प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, राजकुमार अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी मुजफ्फरनगर को पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ सम्बद्व किया गया तथा विनय कुमार सिंह सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) सम्बद्व मुख्यालय को प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती बनाया गया है। स्थानान्तरित अधिकारी अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल योगदान आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन