बाइक से गिरकर युवक घायल
फतेहपुर।
असोथर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आज सुबह अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से लगभग 22 वर्षीय एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाने के कटरा गांव निवासी स्व0 रमेश का पुत्र दीपू आज सुबह बाइक लेकर थरियांव आ रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।