सघन चेकिंग में 203 वाहनों का चालान, 03 सीज

फतेहपुर।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान यातायात माह नवम्बर 2019 के क्रम में प्रभारी यातायात आशीष सिंह मय टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर (नउवाबाग, सदर अस्पताल, ज्वालागंज, आईटीआई तिराहा व देवीगंज) पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगो को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरुक किया गया। जिन दो पहिया वहनों पर दोनो व्यक्तियों द्वारा हेलमेट लगाया गया था। उनको रोक कर सांकेतिक चिन्हों के बारे में जानकारी दी गयी। पैदल यात्रियों व वाहन चालकों को पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमो की जानकारी दी गयी। चेकिंग के दौरान कुल 203 वाहन का चालान 14,500 रु0 शमन शुल्क व 03 वाहन को सीज किया गया।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन