समाज सेवा के लिए युवा दम्पति को मिला सम्मान


रोहतक।


अजायब निवासी विकास और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुलक्षणा अहलावत को यूथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान समारोह में जागरूक भारतीय गौरव अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। दम्पति को भैरू सिंह राजपुरोहित, डॉ पूनम माटिया, हरदीप कौर खालसा, पूनम अंकुर छाबड़ा, जनाब राज खान द्वारा जागरूक भारतीय गौरव अवार्ड 2019 से नवाजा गया। युवा दम्पति को यह अवार्ड समाज सेवा के लिए प्रदान किया गया। डॉ सुलक्षणा अहलावत और विकास सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति के संस्थापक है। डॉ सुलक्षणा ने सम्मान समारोह के आयोजक भैरू सिंह राजपुरोहित का धन्यवाद करते हुए बताया कि उनकी संस्था महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा संचालित किये जा रहे दो सिलाई केंद्रों और एक ब्यूटशियन केंद्र पर महिलाओं एवं लड़कियों को बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाता है। एक सिलाई केंद्र बहलम्बा गाँव में है और एक सिलाई केंद्र व ब्यूटशियन केंद्र अजायब में संचालित है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा एक पैडबैंक भी संचालित किया जा रहा है। डॉ सुलक्षणा ने आगे बताया कि उनकी संस्था महिला सशक्तिकरण के साथ साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन भी करती है। युवा दम्पति को सम्मान मिलने पर पूरे गाँव में खुशी की लहर है। 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन