अजीत चौबे को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

सोनभद्र।


भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की शुक्र्रवार को देर शाम घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में हर्ष का माहौल देखा गया जहा बड़ी संख्या में पार्टी के लोग नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को बधाई देते रहे शुक्रवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोनभद्र के भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर अजीत चौबे की हुयी घोषणा के साथ ही नेताओं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय स्थित बढौली चौराहें पर उत्साह मनाते रहें भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में पिछले लगभग 25 वर्षो से अजीत चौबे जुड़े हैं इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जिला मंत्री महामंत्री उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के अलावा भारतीय जनता पार्टी के उपाध्याक्ष महामंत्री रह चुके है। अध्यक्ष होने से पूर्व भी श्री चौबे भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री के रूप में संगठन में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें हैं सौम्य व्यवहार व मिलनसार व्यक्तित्व होने के कारण श्री चौबे आम जनमानस में भी लोकप्रिय रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये काशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा की श्री चौबे पिछले लगभग 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े होने के साथ ही संगठन में मिले दायित्वों का सकुशल निर्वहन करते  हुये सामाजिक मुद्दो को लेकर भी सक्रिय रहें हैं उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक एैसा राजनैतिक दल हैं जहा सामान्य कार्यकर्ता भी अपने कार्याें के आधार पर मुल्याकिंत किया जाता है श्री चौबे को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होना भी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। श्री चौबे के अध्यक्ष होने पर पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता आलोक चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया ।  


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन