काजोल ने कहा तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी


मुंबई।


अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि फिल्म “तान्हा जी: द अनसंग वारियर” में वह अपनी भूमिका के प्रति संजीदा हैं क्योंकि उन्हें तान्हा जी की पत्नी सावित्रीबाई के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी सत्रहवीं सदी में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति रहे तान्हा जी के जीवन पर आधारित है। 


काजोल ने बताया कि इस किरदार के लिए संजीदा इसलिए होना पड़ा क्योंकि मेरे पास पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मैं उनके (सावित्रीबाई) किरदार की तुलना किसी और से नहीं कर पाई। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे ऊपर जिम्मेदारी है क्योंकि मुझे खुद को यकीन दिलाना था कि मैं जो कर रही हूँ वह सही है। यह चुनौती भरा काम था।” उन्होंने किरदार पर शोध करने के लिए निर्देशक और परिधान डिजाइनर नचिकेत बरवे को श्रेय दिया। 
काजोल ने कहा कि दोनों ने शोध किया और सभी तथ्यों की पुष्टि की। मैंने उनके कहे अनुसार काम किया। जब आप वह साड़ी पहनेंगी तो आपकी भावभंगिमा अपने आप बदल जाएगी। काजोल का कहना है कि ऐतिहासिक फिल्मों की आलोचना से वह परेशान नहीं होतीं और चाहती हैं कि दर्शक फिल्म का भरपूर आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी का किरदार स्पष्ट है। अजय ने पूरी तरह अच्छे व्यक्ति का किरदार निभाया है और सैफ ने बुरे व्यक्ति का।सावित्री का किरदार भी एकदम स्पष्ट है। वह एक माँ, पत्नी और तान्हा जी का सबसे बड़ा सहारा हैं। फिल्म दस जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
 


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन