पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाओं को भी किया जब्त

पोरबंदर।


पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बुधवार को 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कीं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मछुआरों के एक संगठन ने दी। पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को आज कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम