प्रियंका समेत कई नेता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे


नयी दिल्ली।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जामिया के छात्रों के समर्थन में दिल्ली स्थिति इंडिया गेट पर धरने में बैठी हैं। प्रियंका के साथ इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता भी शामिल हैं और यह प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए लिया किया जा रहा धरना प्रदर्शन बताया जा रहा है। इस धरने से पहले जामिया घटना को लेकर प्रियंका ने नाराजगी जाहिर की। 


प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रवेश करके छात्रों पर हमला किया है। हम संविधान के लिए लड़ेंगे, हम इस सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। प्रियंका द्वारा दिए गए इस बयान के कुछ समय बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं और छात्रों के अधिकारों पर हमला किया है। इसलिए प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शाम 4 से 6 बजे तक इंडिया गेट पर धरना देंगे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन