राहुल का ट्वीट, ICU में अर्थव्यवस्था


नई दिल्ली।


दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस ने शनिवार को विशाल रैली का आयोजन किया है। रैली से पहले राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचाने का आरोप लगाया।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूंगा।'


कांग्रेस ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, आवाज़ उठाकर कदम बढ़ाओ, इन तानाशाहों से देश बचाओ। देश हमारी जान है और तिरंगा आन है, संघर्ष में पीछे छूटो ना, शक्ति ही पहचान है।पार्टी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली आयोजित करने जा रही है। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की “विभाजनकारी” नीतियों को उजागर करना है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन