स्वराज अभियान को लेकर जिला कार्यशाला हुयी आयोजित

सोनभद्र।


भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गयी कार्यक्रम में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का कार्यकर्ताओं द्वार गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने संगठनात्मक निर्देश दिये जिसमें सभी मोर्चां के पदाधिकारियों को एक-एक गॉंव की जिम्मेदारी दी गयी जिसमें ग्राम स्वराज अभियान के तहत गॉंव-गॉंव जाकर अपने ग्राम स्वराज अभियान को चलाना है अभियान के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का निरीक्षण कर गॉंव की प्रगति गॉंव के प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्पर्क कर गॉंव में आने वाली समस्याओं को उचित संगठनात्मक फोरम तक पहुचाना है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यकर्ता के मान-सम्मान का ध्यान रखना ही मेरी नैतिक जिम्मेदारी है सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुये कहा की भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी अपने कार्याें के आधार पर मुल्याकिंत किया जाता है। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी से पालन करूगा इस कार्यशाला के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा किसान मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष गोविन्द यादव शितला आचार्य कार्यक्रम के संयोजक सुनील सिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय रंजना सिंह यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी अशोक मौर्या दारा शिकोह अजीत रावत रजनीश रघुवंशी विनय श्रीवास्तव धीरेन्द्र प्रताप सिंह मंजू गिरी मनिषा राय महेन्द्र पाण्डेय राजबहादुर सिंह सुनील सिंह सतीश पाण्डेय दीपक दूबे सुनील पटेल राहुल पटेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन