महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिया पति नवीन जयहिंद से तलाक


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखती है। स्वाति मालीवाल हमेशा महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करती है। स्वाति मालीवाल ने आज सवेरे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक सूचना सोशल मीडिया पर साझा की है। स्वाति मालीवाल ने सुबह ट्विटर पर शेयर किया कि उनका नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है।


स्वाति मालीवाल एक भारतीय कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। वह दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष हैं। स्वाति मालीवाल की शादी आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद से हुई थी। शादी टूटने के ये जानकारी शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल काफी भावुक नजर आयी। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा-
 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिखा कि ‘सबसे दुख का समय तब होता है जब फेयरी टेल खत्म होती है। मेरी कहानी भी खत्म हुई। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है।’


स्वाति ने आगे लिखा कि ‘कभी-कभी शानदार लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी और उनके साथ को भी मिस करूंगी। हर रोज़ मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हम जैसे लोगों के इस तरह के दर्द सहने की शक्ति दे’।


आपको बता दें कि जब 2012 में अरविंद केजरीवाल ने अन्ना के आंदोलन में उनके साथ थे नवीन जयहिंद तब से अपना अरविंद केजरीवाल के साथ थे। 2015 में जब पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा था तब केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद को काफी जिम्मेदारी वाले काम दिए थे। नवीन जयहिंद ने औपचारिक तौर पर पार्टी बनने के बाद उसका दामन थाम लिया था लेकिन स्वाति मालीवाल ने पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन