इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में सी.एम.एस. छात्रों ने अर्जित की विश्व स्तर पर प्रथम रैंक


सी.एम.एस. द्वारा पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
लखनऊ ।


सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-10 के तीन छात्रों आमिश अहमद बेग, आदित्य सिंह एवं आर्यन वर्मा ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में विज्ञान विषय में 100 परसेन्टाइल  के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु तीनों मेधावी छात्रों को सी.एम.एस. द्वारा पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों से हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर विज्ञान विषय में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परचम लहराया है। श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन