सिपाही पति ने साले को किया फोन तेरी बहन को मार दिया, आकर लाश ले जा


फिरोजाबाद.


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि, यह हत्या उसके पति ने की है। वह आगरा में यूपी पुलिस के 112 हेल्पलाइन में तैनात है। वारदात के बाद वह तीन बच्चियों को लेकर फरार है। आशंका है कि, उसने बेटियों के साथ अनहोनी कर दी हो। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा- आरोपी की तलाश की जा रही है। 


आगरा में डायल 112 में तैनात सिपाही यतेंद्र व मैनपुरी की रहने वाली सरोज उर्फ पिंकी की शादी 2008 में हुई थी। वह आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में रहती थी। उसकी तीन बेटियां हैं। जबकि यतेंद्र आगरा में नौकरी करता था। आरोप है कि, उसका मथुरा की किसी युवती से अवैध संबंध था। जिस कारण दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। आवास विकास कॉलोनी के जिस मकान में सरोज रहती थी, वो मकान उसके नाम था। यतेंद्र मकान बेचने का दबाव सरोज पर बना रहा था। 25 अप्रैल की रात यतेंद्र सरोज के भाई को फोन किया और कहा कि, तेरी बहन को मैंने मार दिया है। लाश उठाकर ले जा। 


इसके बाद मायके वालों ने शिकोहाबाद पुलिस को सूचित किया और खुद भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा था। आसपास देखने पर ताले की चाभी मिली। जिसे खोला गया मो सरोज की लाश घर में मिली। उसकी तीनों बच्चियां गायब थीं। सरोज के पिता राम प्रकाश ने आरोप लगाए हैं कि यतेंद्र ने गोली मारकर सरोज की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों बेटियों को लेकर फरार हो गया।


आरोप है कि, हत्या के बाद यतेंद्र ने मृतका के चचेरे भाई को फोन कर पिंकी की लाश घर में होने की जानकारी दी। मृतका के पिता का आरोप है कि यतेंद्र के किसी महिला से संबंध थे जिसके चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता ने आरोप लगाए हैं कि सिपाही यतेंद्र ने ये हत्या की है। पुलिस इस मामले पर पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन